Anshul Kamboj| AK47 जैसे रफ्तार || हरियाणा का लाला अब चेन्नई में लहराएगा।। Anshul Kamboj Stats, Records, Wickets||CSK ||अंशुल कंबोज 

Table of Contents

Anshul Kamboj| AK47 जैसे रफ्तार || हरियाणा का लाला अब चेन्नई में लहराएगा।। Anshul Kamboj Stats, Records, Wickets||CSK ||अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज भारतीय क्रिकेट के एक उभरते हुए तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी गेंदबाजी कौशल और हाल ही में रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने की उपलब्धि के लिए चर्चा में आए हैं  |नवंबर 2024 में, अंशुल ने रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, जिससे वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बने||

 

प्रारंभिक जीवन और क्रिकेट करियर की शुरुआत ( BEGINNING OF CRICKET JOURNEY) :

अंशुल कंबोज का जन्म 6 दिसंबर 2000 को हरियाणा के छोटे कस्बे के करनाल में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा करनाल में ही प्राप्त की और क्रिकेट में रुचि विकसित की। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुल ने घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलते हुए अपनी गेंदबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। अच्छे गेंदबाज के साथ साथ वो एक निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाज भीं थे,जो तेजी से रन बनाते थे |

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन ( DOMESTIC PERFORMANCE) :

अंशुल की गेंदबाजी की रफ्तार बिल्कुल AK47 जैसे है , जो दिखने में तो मासूम लगती है लेकिन बहुत तेज तर्रार होती हुई आती है।
अंशुल ने प्रथम श्रेणी (FIRST CLASS)  क्रिकेट में 19 मैचों में 57 विकेट, लिस्ट ए (LIST A)में 15 मैचों में 23 विकेट, और टी20 क्रिकेट में 20 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। उनकी गेंदबाजी औसत प्रथम श्रेणी में 24.47, लिस्ट ए में 18.82, और टी20 में 22.66 रही है।

गेंदबाजी के साथ साथ ही उन्होंने अपनी तेज बल्लेबाज से भी हरियाणा टीम को कई बारी मैच जितवाया है। अंशुल ने एक टूर्नामेंट में 13 बालों पर 51 रन मार कर टीम को हरा हुआ मैच में वापसी करवाई थीं।

रणजी ट्रॉफी में ऐतिहासिक उपलब्धि ( HISTORY MAKER IN RANJI TROPHY) :

नवंबर 2024 में, अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में केरल के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वे रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करियर:

अंशुल कंबोज को आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11.40 की इकॉनमी रेट से 3 विकेट लिए |जहां उन्होंने अपने डेब्यू मैच में अपनी रफ्तार से दो विकेट लेकर सबको बता दिया था कि वह कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हैं।

आईपीएल 2025 नीलामी:

नवंबर 2024 में हुए आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में, अंशुल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीद कर अपने टीम में जोड़ा हैं। यह नीलामी में उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और प्रदर्शन को दर्शाता है।

भविष्य की संभावनाएं (FUTURE OF INDIAN CRICKET) :

अंशुल कंबोज की गेंदबाजी में रफ्तार और सटीकता, और निचले क्रम में आकर तेज तर्रार बल्लेबाजी करने की आक्रामकता उन्हें एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम में उपरोक्त खिलाड़ी बनता है। हाल के रिकॉर्ड उन्हें भारतीय क्रिकेट के भविष्य में एक महत्वपूर्ण स्थान दिला सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स में उनकी उपस्थिति टीम के लिए लाभदायक हो सकती है, और आगामी सीज़नों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

अंशुल कंबोज की कहानी युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो कड़ी मेहनत और समर्पण से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top